बारातियों से भरी बस पलटी, 10 घायल04/19/2013 09:45AM
धार। उटावद-गुणावद के बीच शुक्रवार सुबह बारातियों से भरी एक बस अचानक पलट गई। इसमें 10 बाराती घायल हो गए है। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बस बालोद-दसाई से बाराती लेकर बेटमा की और जा रही थी इस दौरान गुणावद के आगे राठौड़ ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी-04-पी-0168 संतुलन खोकर पलट गई। घटना में महिला, पुरूष व बच्चे भी घायल है। हालांकि घायलो का उपचार किया जा रहा है।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|