केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



पत्नी ने पति के खिलाफ कराया मारपीट का केस
04/18/2013 11:00AM

धार। जिला चिकित्सालय में गुरुवार सुबह शक के आधार पर अरविंद वर्मा भायदीये कालोनी छिंदवाड़ा ने अपनी पत्नी रंजना कनसारे निवासी जानकी नगर धार को इतना पीटा कि उसके दोनों हाथ और पैरों में फ्रेक्चर है। अरविंद अपनी पत्नी को पिछले पांच दिनों से परेशान कर रहा था। पीड़िता कल जब आईसीयू में ड्यूटी पर अपना काम कर रही थी, तभी उसका पति आया और स्टाफ के सामने पीटने लगा। जब स्टाफ ने उसे जैसे-तैसे छुड़ाया, तो पति उसे घर ले जाकर पीटने लगा। पीटते-पीटते उसने लोहे के पाइप से पत्नी को बहुत बुरी तरीके से पीटा। जब मकान मालिक ने पुलिस को सूचना की तो अरविंद मौके से फरार हो गया। जब पति मारकर उसका मोबाइल और कुछ रुपए लेकर गया तो पत्नी थाने पर सुबह 7 बजे जैसे-तैसे पहुंचीं, पर थाने पर बहुत देर परेशान होने के बाद और पुलिस वालों के अभद्र व्यवहार व सुनवाई नहीं करने से पीड़िता परेशान हुई। पीड़िता इतनी कमजोर हो गई थी अपनी रिपोर्ट भी नहीं लिख पा रही थी। उसने पुलिस वालों से बोलकर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा, किंतु बहुत देर बाद उसकी सुनवाई हुई व रिपोर्ट दर्ज की गई। पीड़िता ने पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने का आरोप भी लगाया।

default

Designed & Developed By k7 news