पौने तीन करोड़ की लूट का प्रयास, गोली चली04/15/2013 06:06PM
धार। धार के जिला सहकारी बैंक से करीब पौने तीन करोड़ रुपए लेकर जा रहे वाहन पर फूलगांवड़ी के पास गुरुवार दोपहर चार लुटेरों ने धावा बोल दिया। लुटेरों ने चलती गाड़ी पर फायरिंग की। गोली का एक छर्रा वाहन चला रहे चालक को भी लगा, लेकिन इसके बाद भी चालक ने वाहन न रोकते हुए उसे और तेजी से भगाकर घाटाबिल्लौद पहुंचा दिया। चालक का नाम किशोर बताया जा रहा है। यदि वाहन रूक जाता तो जिले में अब तक की सबसे बड़ी वारदात हो सकती थी। गौरतलब है कि 16 मार्च को भी भोपावर के पास 55 लाख की लूट हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात वाले दिन मुख्यमंत्री राजगढ़ में आए थे। इसलिए अधिकांश पुलिस बल राजगढ़ में लगा हुआ था।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|