केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



धार में लूट से परेशान पुलिस ने ली बैठक
04/15/2013 06:07PM

धार। जिले में हो रही लूट की वारदातों से पुलिस परेशान है। 16 मार्च को 55 लाख की लूट के बाद 12 अप्रैल को पौने तीन करोड़ की लूट के प्रयास की वारदातों में बैंक की लापरवाही भी सामने आई है। पर्याप्त गार्ड न रखने व सीसीटीवी कैमरे बैंक के बाहर चालू हालत में नहीं होने के कारण भी इस तरह की वारदात हो रही है। इस मामले में धार के पुलिस अधीक्षक एवं एएसपी ने सभी बैंक मैनेजरों की एक बैठक शनिवार को ली। बैठक मंे निर्देश दिए कि नकद भुगतान वाली वाहन में गार्ड के साथ जाए। सभी बैंक के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हो। एसपी ने बताया कि पुलिस प्रतिदिन सभी बैंक में जाएगी और निर्धारित रजिस्टर में इंट्री करेगी। बैंक गार्ड को पुलिस प्रशिक्षण के लिए बैंक मैनेजरों के सुझाव पर आरआई द्वारा ट्रेनिंग दी जा सकती है। बैंक में संदिग्ध व्यक्ति के पाए जाने पर मैनेजर तत्काल धार कोतवाली को सूचित करें।

default

Designed & Developed By k7 news