अब 24 घंटे रोशन ऱ्हेगा धार जिला |04/15/2013 06:07PM
धार। अटल ज्योति अभियान के तहत 24 घंटे बिजली देने की सौगात के लिए राजगढ़ आए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि आठ साल पहले 29 सौ मेगावाट बिजली का उत्पादन ही हम करवा पाते थे, लेकिन वर्तमान में 4 हजार 243 से अधिक मेगावाट बिजली पैदा की जा रही है। प्रदेश का कोई भी जिला बिजली से महरूम नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा यानी 2017-18 के चुनाव के पहले 14 हजार मेगावाट बिजली पैदा की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने धार जिले में दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रीयल काॅरिडोर के तहत 22 गांवों की जमीन अधिग्रहण के मामले में कहा कि किसानों की जमीन अधिग्रहण नहीं की जा रही है। यदि कुछ जमीन अधिग्रहण करना भी पडी तो उन्हें पूरा मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि युवाओं को लघु एवं कुटीर उद्योग के लिए 5 से 25 लाख तक का लोन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने मोची, नाई, सुतार एवं लोहार आदि तबके को भी लोन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मैं मध्यप्रदेश से गरीबी मिटाना चाहता हूं। इसके अलावा उन्होंने युवकों से माता-पिता की सेवा करने के लिए कहा। साथ ही यह भी कहा कि जो लोग अपने माता-पिता को भोजन नहीं देंगे, उन्हें तीन साल की जेल भी हो सकती है। कार्यक्रम 3 बजकर 27 मिनट पर शुरू हुआ। स्वागत रंजना बघेल ने किया। ऊर्जा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 1473 गांवों को धार जिले में 24 घंटे बिजली दी जाएगी। यह प्रदेश को नौवां ऐसा जिला है, जिसमें 24 घंटे बिजली मिलेगी। इसके बाद विक्रम वर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होंने धार में बिना नाम लिए राजनीतिक पार्टियों के लोगों पर प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग धरने देकर 22 गांवों की जमीन अधिग्रहण करने का राजनीतिक वातावरण बना रहे हैं, ऐसा कुछ भी नहीं होगा। इस दौरान करीब 20 हजार लोग उपस्थित थे।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|