केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



धार में पकड़ाई 1 लाख 80 हजार रुपए की ब्राउन शुगर
04/15/2013 06:08PM

धार। शहर के त्रिमूर्ति चैराहे पर रविवार दोपहर चैकिंग के दौरान एक युवक को ब्राउन शुगर सहित धरदबोचा है। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक भगवंत सिंह चैहान ने भी की। धार कोतवाली के एसआई एमपी वर्मा ने बताया कि आरोपी राहुल पिता सुंदरलाल माली की तलाशी ली गई। इस दौरान उसके पास से 1.80 मिली ग्राम ब्राउन शुगर मिली। इसकी अंर्तराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब 1 लाख 80 हजार रुपए है। उक्त कार्रवाई एएसआई रामलाल पाटील ने की। गौरतलब है कि करीब दो माह पहले भी धार में एक युवक को ब्राउन शुगर सहित गिरफ्तार किया गया था। धार में इस नशे ने अपने पैर पसार लिए है। कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।

default

Designed & Developed By k7 news