11 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी04/16/2013 07:09PM
धार। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.के. मिश्रा ने जिले के 11 जनपद पंचायत सीईओ एवं मनरेगा के सहायक यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के आदेश जारी किए है। इनमें जनपद पंचायत निसरपुर के सीईओ जे.पी. मिश्रा, जनपद पंचायत धार के सीईओ के. यादव, जनपद पंचायत बदनावर के सहायक यंत्री (मनरेगा) मनोज शर्मा, जनपद पंचायत गंधवानी के सहायक यंत्री दयाराम पाटीदार, जनपद पंचायत निसरपुर व डही के सहायक यंत्री यशवंतराव भावसार, जनपद पंचायत कुक्षी के सहायक यंत्री राजेन्द्र बंसोड, जनपद पंचायत सरदारपुर के सहायक यंत्री एस.के. महाजन, जनपद पंचायत तिरला के सहायक यंत्री एस.पी. शर्मा, जनपद पंचायत धार के सहायक यंत्री सुनील मर्सकोले, जनपद पंचायत नालछा के सहायक यंत्री अजय श्रीवास्तव, जनपद पंचायत मनावर के सहायक यंत्री श्री चैबे तथा जनपद पंचायत उमरबन के सहायक यंत्री (मनरेगा) श्री हरिसिंह रघुवंशी शामिल है। मनरेगा के तहत इन्हें दिए गए कामों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने पाया गया कि संबंधित जनपद पंचायत क्षेत्र के जाबकार्डधारी परिवारों के बैंक खातों के सत्यापन एवं उन्हें फ्रिज किए जाने की कार्रवाई तथा ग्राम पंचायतों को प्रदान किए जाने वाले ई-मास्टर की स्थिति अत्यंत कम है। इस संबंध में संबंधितों से अपना स्पष्टीकरण तीन दिवस में मय अभिलेखों के प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|