केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



नालछा क्षेत्र में झमाझम, ओले गिरे |
04/18/2013 06:13PM

धार। जिले के नालछा क्षेत्र में गुरूवार दोपहर अचानक बादल छाने के बाद तेज बारिश के साथ ओले गिरे। इससे उमस और गर्मी की तपन ठण्डक में बदल गई। तापमान में गिरावट आने से लोगो ने राहत महसूस की। बारिश के पहले तेज हवा-आंधी भी चली जिससे कई लोग प्रभावित हुए। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से तेज धूप के कारण लोग हालाकान थे। इधर धार जिला मुख्यालय पर भी शाम करीब 6 बजे हल्की बारिश से सड़के तर बतर हो गई। काफी देर तक बिजली चमकने के साथ ठण्डी हवाएं भी चली।

default

Designed & Developed By k7 news