केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



जन्म देने वाली ने फेंका, पराई लाई दवाखाने
04/18/2013 04:54PM

धार। जिले के ग्राम कोठडा में एक नवजात बच्ची को अज्ञात लोगो ने खेत में लावारिस फेंक दिया था। गांव की लक्ष्मीबाई ने जब गुरूवार सुबह 5 बजे अपने खेत में काम करते समय पत्ते की आहट सुनी तो वे डर गई। महिला ने हिम्मत जुटा कर पत्तों को हटाया तो एक नवजात बच्ची पडी मिली। लक्ष्मीबाई ने ममत्व का परिचय देते हुए बच्ची को घर ले जाकर नहलाया और बस में बैठकर उसे धार के जिला अस्पताल में ले आई। यहां बच्ची का एस.एन.सी.यू. वार्ड में उपचार कराया गया। डाक्टरों के अनुसार नवजात बच्ची को जन्म बुधवार रात 2 से 3 बजे के बीच हुआ है।

default

Designed & Developed By k7 news