केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



बेंगलुरु ब्लास्ट से बीजेपी को होगा फायदाः शकील अहमद
04/17/2013 05:05PM

नई दिल्ली।। बेंगलुरु में ब्लास्ट होने के ठीक बाद कांग्रेस की तरफ से जो पहला बयान आया, उसमें न तो घायल हुए लोगों की चिंता थी और न ही आतंकवाद की बढ़ती घटनाओं पर किसी तरह का असंतोष था। उसमें चिंता थी तो इस बात की कि इस घटना से बीजेपी को फायदा हो जाएगा। बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बेंगलुरु में बीजेपी ऑफिस के सामने ब्लास्ट होने की खबर आई और कुछ घंटों के अंदर कांग्रेस के नेता और प्रवक्ता शकील अहमद ने इस बारे में ट्वीट किया। ब्लास्ट के बाद उसके बारे में किए गए अपने उस पहले ट्वीट में शकील अहमद ने कहा, 'अगर बेंगलुरु में बीजेपी दफ्तर के पास हुआ ब्लास्ट आतंकी हमला है तो इस घटना का फायदा आने वाले चुनाव में बीजेपी को होगा।' कांग्रेस प्रवक्ता के इस ट्वीट से साफ है कि आज की राजनीति की सोच और संवेदना का दायरा कितना सीमित हो चुका है। एक आतंकी हमले के बाद जो उनकी पहली प्रतिक्रिया होती है, वह इस बात की नहीं कि कितने लोग मारे गए, कितने घायल हुए, कितने बेकसूर परिवार कैसी यातना से गुजरेंगे। उनकी पहली चिंता इस बात को लेकर है कि चुनाव में विपक्षी दल को ज्यादा वोट मिल जाएंगे। हालांकि शकील अहमद के इस ट्वीट की चौतरफा निंदा होने के बाद कांग्रेस ने इससे दूरी बना ली। कांग्रेस के महासचिव और मीडिया प्रभारी जनार्दन द्विवेदी ने एक बयान जारी कर कहा कि ऐसे ट्वीट से कांग्रेस पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। मगर, यह स्पष्टीकरण उस नुकसान की पूरी तरह भरपाई नहीं कर सकता जो शकील अहमद के ट्वीट ने कर दिया।

default

Designed & Developed By k7 news