केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



भूकंप: ईरान में 100 मरे, कराची से दिल्‍ली तक हिली धरती
04/16/2013 06:43PM

नई दिल्ली ।। दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में मंगलवार दोपहर बाद भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। ये झटके तीन बार महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र दक्षिणी ईरान के खाश के पास था। ईरान टीवी के मुताबिक भूकंप में 100 लोगों की मौत की खबर है। मंगलवार दोपहर बाद राजधानी दिल्ली और एनसीआर के साथ ही कश्मीर और राजस्थान के विभिन्न इलाकों में भूकंप के तीव्र झटके आए। पश्चिम भारत में गुजरात के विभिन्न इलाकों में भी ये झटके महसूस किए गए। झटके इतने जोरदार थे कि लोगों में घबराहट फैल गई। कुछ सेकंड के अंतराल में तीन बार ये झटके आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 बताई गई है।

default

Designed & Developed By k7 news