केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



चढा प्यार का भूत...,किन्नर बना लडकी
04/15/2013 06:13PM

प्यार के खितार इंसान कितना निचे गिर सकता है उसे हासिल करने के लिए वह अपनी जिंदी भी दाव पर लगा देता है। ऎसा ही एक मामला सामने आया। संगम विहार में रहने वाले किन्नर प्रेमी के खातिर लडकी बना। जिसमें प्रेमी किन्नर ने लडकी बनने के लिए 14 लाख रूपए खर्च कर दिए। लेकिन प्रेमी के खातिर एक किन्नर लडकी रवीना बन गया, और अपने प्रेमी से शादी कर साथ रहने लगा। खबर है कि बाद प्रेमी उसे छोडकर भाग गया। जैसे रवीना को पता चला वह प्रेमी के घर पहुंच कर अपना सिर पटकने लगी, जिसे परिवार वालों ने मारीपट कर भगा दिया। इस घटना के बाद रवीना ने थाने में मामला दर्ज करवा दिया। रवीना ने पुलिस को बताया कि वह संगम विहार कॉलोनी की रहने वाली है। वह पहले किन्नर थी। चार साल पहले से संगम विहार कालोनी में रहने वाले साजिद से उसे प्यार हो गया। साजिद ने किन्नर रवीना से कहा कि यदि तुम सर्जरी कराकर लडकी बन जाओ तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। जिसके बाद रवीना ने 14 लाख रूपये लगाकर सर्जरी कराई और वह लडकी बन गई और शादी कर साथ रहने लगे। रवीना ने पुलिस को बताया कि छह महीने पहले साजिद से सोते हुए छोडकर भाग आया। रवीना उसे तलाश करने के लिए अपने भाई के साथ बडौत के पठानकोट मोहल्ले पहुंची। जहां परिवार वालों ने साजिद से नहीं मिलने दिया, जिस पर वह उसके दरवाजे पर सिर पटकने लगी और चेतावनी दी कि यदि साजिद से मिलने नहीं दिया तो वह यहीं जान दे देगी। फिलहाल पुलिस ने रवीना की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और साजिद को हिरासत में ले लिया है। उधर, पुलिस हिरासत में साजिद का कहना था उसका रवीना से प्रेम प्रसंग था और उसके लिए ही वह सर्जरी कराकर लडकी बनी। थाना प्रभारी विनोद कुमार शर्मा का कहना है फिलहाल मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।

default

Designed & Developed By k7 news