केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



69 वर्षीय करोड़पति को पत्नी की तलाश
04/15/2013 06:14PM

मुंबई. रविवार की सुबह (30 मार्च, 2013) मुंबई के अखबार में पूरे पेज का एक विज्ञापन निकला, ‘वह एक महान व्‍यक्ति हैं, इनकी शादी के लिए दुआ कीजिये.’ मुंबईवासियों ने जब अखबार में यह विज्ञापन देखा तो उन्‍हें लगा कहीं एक दिन पहले ही हमें अप्रैल फूल तो नहीं बनाया जा रहा है. ट्रैवेल एजेंसी की दुनिया की जानी मानी हस्‍ती 69 वर्षीय दिनशाह विमदलाल को एक अंग्रेजी बोलने वाली 40 साल से कम उम्र की पतली-दुबली मांसाहारी, जिंदादिल और साहसी दुल्‍हन की तलाश है. आखिरकार इस विज्ञापन को पढ़ने के बाद लोगों को लगा कि मैक्सिको के रहने वाले इस कारोबारी ने वाकई शादी करने का निर्णय किया है, और उसे एक भारतीय दुल्‍हन की तलाश है. अरबपति कारोबारी दिनशाह ने एपीजे हाउस में पिछले चार दिनों के अंदर 30 महिलाओं का इंटरव्यू लिया. 40 वर्ष तक की कोई भी महिला इस ‘फ्रेंडली’ मीटिंग में आ सकती है. दिनशाह का कहना है कि मैं दिल से अभी भी जवान हूं इसलिए 40 साल से अधिक उम्र की महिला मेरे लिए बुजुर्ग जैसी होंगी. मुंबई के कैथड्रेल एंड जॉन कॉनन स्‍कूल से पढ़ाई करने के बाद दिनशाह 1967 में कनाडा चले गए. कुछ साल बाद 1975 में कनाडा से लॉस एंजिलिस में दिनशाह ने अपनी ट्रैवेल कंपनी को जमाया. बाद में दिनशाह ने अपनी कंपनी को बेच दिया और अपनी पत्‍नी फिरोजा के साथ मैक्सिको जाने का निर्णय किया. उनकी पत्‍नी की मृत्‍यु तीन साल पहले एक कार दुर्घटना में हो गई. जिंदगी के इस पड़ाव में अकेलेपन से लड़ना दिनशाह के लिए भारी पड़ रहा है. दिनशाह ने कहा कि पत्‍नी की मृत्‍यु के बाद मैं खुद को बेहद अकेला महसूस करने लगा. उन्‍होंने कहा कि मैं अपना जीवन पत्‍नी के साथ साझा करना चाहता हूं, जो मेरे साथ सैर कर सके. दिनशाह की नए साथी की तलाश अब तक असफल रही है. दिनशाह ने कहा, ‘पिछले दिनों मैंने जिन महिलाओं का इंटरव्यू लिया उससे मुझे काफी निराशा हाथ लगी, अभी तक एक भी महिला ऐसी नहीं मिली जो मेरी पत्‍नी बनने के योग्‍य हों.’ दिनशाह के सवालों का जवाब देना आसान नहीं है. दिनशाह ने जब एक महिला से पूछा कि क्‍या आप सेक्‍स करना पसंद करती हैं? इस पर वह महिला भड़क गई. अगर किसी महिला ने इस सवाल का जवाब हां में दे दिया तो इससे बाद का दिनशाह का सवाल होता था यह करना आपको कितना पसंद है? इस दौरान दिनशाह को कुछ विचित्र उम्‍मीदवार भी देखने को मिले. दिनशाह ने बताया कि एक आदमी मेरे पास आया और बोला कि मुझे किसी पुरुष के साथ रहने में कोई आपत्ति नहीं है. इसी तरह एक महिला आईं और उन्होंने कहा कि मेरा मकान 10 लाख रुपये में गिरवी रखा गया है और इसे छुड़ाने के लिए मैं आपसे शादी करना चाहती हूं. सबसे अधिक मजेदार बात यह हुई कि एक लड़की अपने प्रेमी के साथ इंटरव्यू देने आई और उसने कहा कि मुझे लगा कि यहां किसी नौकरी के लिए इंटरव्यू हो रहा है. उस लड़की को दिनशाह ने बताया कि यह किसी नौकरी के लिए नहीं बल्‍कि दुल्‍हन के लिए यहां इंटरव्यू चल रहा है. दिनशाह ने कहा कि मैंने जितनी भी महिलाओं का इंटरव्यू लिया उनमें से अधिकतर महिला मेरी संपत्ति को देखकर मुझसे शादी करना चाहती थीं. दिनशाह ने कहा, यदि मुंबई में अपनी पसंद की दुल्‍हन नहीं मिली तो मुझे काफी निराशा होगी.

default

Designed & Developed By k7 news