केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



Headline

मोदी पर आर-पार! बीजेपी ने किया नीतीश पर खुलकर वार
04/15/2013 03:02PM

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी पर अपरोक्ष रूप से की गई बयानबाजी पर बीजेपी नेताओं ने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इसे लेकर आज बिहार बीजेपी के नेताओं की दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उनसे नीतीश के रवैये की शिकायत की। ये सभी नेता मोदी समर्थक हैं। इन नेताओं में सीपी ठाकुर, गिरिराज सिंह, अवधेश नारायण, गोपाल नारायण सिंह, चंद्रमोहन राय और अश्विनी चौबे जैसे नेता शामिल थे। चौबे ने कहा कि नीतीश को इस तरह की बात नहीं बोलनी चाहिए। नरेंद्र मोदी हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता हैं। उनके लिए ऐसी बात नहीं करनी चहिए। सीपी ठाकुर ने कहा कि पार्टी के प्रवक्ता ने जो बयान दिया है वो बहुत ही सख्त है और सही है। हमारी पार्टी की तरफ से बहुत ही जिम्मेदाराना बयान दिया है। खास तौर पर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। गिरिराज ने कहा कि नीतीश कुमार ने गठबंधन धर्म का अपमान किया है। गिरिराज के मुताबिक नीतीश ने जेडीयू के अधिवेशन के दौरान नरेंद्र मोदी के संदर्भ में जिस तरह की बातें की हैं, वो गठबंधन के लिए ठीक नहीं है। गिरिराज सिंह के मुताबिक गठबंधन ने रहकर इस तरह की हल्की बातों को उचित नहीं ठहराया जा सकता। गिरिराज के मुताबिक अगर गठबंधन रहना है तो एक रिश्ते के आधार पर रहे, इस तरह बार बार अपमानित न किया जाए। गिरिराज ने कहा कि जेडीयू के अधिवेशन में नीतीश जी ने जिस तरह की हल्की बातें करके हमारे वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी पर जिस तरह हमला किया वो गठबंधन के हित में नहीं है। हम सभी लोग राजनाथ जी मिलकर से बात करेंगे कि गठबंधन में रहकर इस तरह हल्की बातें न की जाए। यह गठबंधन के लिए उचित नहीं है | अगर गठबंधन रहना है तो एक रिश्ते के आधार पर रहे, इस तरह बार बार अपमानित न किया जाए, बेइज्ज़त न किया जाए।

default

Designed & Developed By k7 news