Headlineगैंगरेप- दूसरे आरोपी की तलाश जारी04/21/2013 09:54AM
नई दिल्ली। दिल्ली में पांच साल की बच्ची से बलात्कार मामले में दिल्ली पुलिस को एक और आरोपी की तलाश है। पुलिस को शक है कि ये शख्स बिहार में है और इसकी तलाश में दिल्ली पुलिस की एक टीम बिहार में छानबीन कर रही है। मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार आरोपी मनोज ने पूछताछ में बताया है कि बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना में उसके साथ एक और शख्स शामिल था। आरोपी मनोज के इसी दावे की जांच करने के लिए पुलिस बिहार में तफ्तीश कर रही है। मनोज ने जिस शख्स के बार में बताया है उसका नाम प्रदीप है। मनोज के मुताबिक प्रदीप वारदात वाले दिन उसके साथ मौजूद था। फिलहाल दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस की एक टीम बिहार में इस शख्स की तलाश कर रही है। हांलाकि शुरूआती जांच में किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता पुलिस को ये भी शक है कि मनोज पुलिस का ध्यान हटाने के लिए भी दूसरे शख्स की कहानी बना रहा हो। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मनोज वारदात को अंजाम देने के एक घंटे के भीतर मौके से फरार हो गया था। आरोपी से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि 15 अप्रैल की शाम करीब छह बजे उसने लड़की को अगवा किया था इसके बाद उसने अपने किराये के कमरे में लड़की के साथ रेप किया, रेप के बाद उसने लड़की को मारने की कोशिश की। जब उसे लगा कि बच्ची मर चुकी है तो वो शाम सात बजे उसे कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गया।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|