केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



Headline

दिल्ली रेप LIVE : सोनिया के घर पर BJP का 'हल्ला बोल'
04/21/2013 01:15PM

नई दिल्ली।। ईस्ट दिल्ली के गांधी नगर में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी के खिलाफ दिल्ली में दूसरे दिन भी विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। एम्स के बाहर और आईटीओ पर दिल्ली पुलिस के हेडक्वॉर्टर के बाहर कुछ लोग धरने पर बैठे हुए हैं। वहीं एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की हालत में सुधार हो रहा है। दूसरी तरह इस घटना का आरोपी मनोज कई सनसनीखेज खुलासे कर रहा है। सोनिया के घर पर बीजेपी का हल्ला बोलः बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने दिल्ली गैंगरेप की घटना पर विरोध जताने के लिए रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर पर हल्ला बोल दिया। बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं का जत्था रविवार दोपहर सोनिया गांधी के घर का घेराव करने के लिए 10 जनपथ की ओर रवाना हुआ। पुलिस ने उन्हें सोनिया गांधी के घर की ओर बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने हंगामा कर दिया। इसके बाद वे वहीं धरने पर बैठ गईं और नारेबाजी करने लगीं। इस बीच कुछ महिलाएं सोनिया गांधी के घर के मेन गेट तक पहुंचने में कामयाब हो गईं। उन्होंने वहां पर जमकर हंगामा किया।

default

Designed & Developed By k7 news