Headline'गुड़िया' से दरिंदगी करने वाला गिरफ्तार04/20/2013 09:29AM
दिल्ली के गांधीनगर इलाके में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी का नाम मनोज है और उसे बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मनोज को दिल्ली ला रही है. शुक्रवार देर रात तीन सदस्यीय दिल्ली पुलिस की टीम ने मनोज को जिले के चिकनोता गांव से गिरफ्तार किया. यहां मनोज का ससुराल है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने मोबाइल टावर लोकेशन के जरिए मनोज का पकड़ा. रेप केस में दिल्ली पुलिस को एक और शख्स की भी तलाश है. उस शख्स पर आरोपी मनोज के साथ बलात्कार की वारदात में शामिल होने का शक है. पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार की घटना में कथित तौर पर शामिल शख्स मनोज की पहचान पहले ही कर ली गयी थी. पहचान के बाद दिल्ली पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए बिहार रवाना हुई थी. बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले आरोपी ने आठ दिन पहले ही उस इमारत में किराये पर कमरा लिया था जिसमें बच्ची अपने परिवार के साथ रहती है. मनोज पर आरोप है कि उसने पांच साल की बच्ची को चार दिन तक बंधक बनाकर रखा और इस दौरान उससे बलात्कार किया, जिससे बच्ची के गुप्तांग में गंभीर चोटें आईं. बच्ची को इमारत के भूतल पर स्थित कमरे से बचाया गया.
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|