केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



Headline

एमपी में नाबालिग की रेप के बाद हत्या
04/20/2013 05:34PM

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शनिवार को एक दलित बच्ची की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया। पुलिस ने फरार आरोपी युवक के खिलाफ रेप के बाद हत्‍या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गोसघाट थाना क्षेत्र के डोंगरपुर गांव में पड़ोस के एक युवक कमलेश कुशवाह उर्फ घंटी ने शुक्रवार शाम को सात साल की बच्‍ची को बहला फुसलाकर अपने खेत की ओर ले गया था। शनिवार सुबह बच्ची का शव बद्री कुशवाह के खेत में पड‍ा मिला। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि रात तक बच्ची कमलेश कुशवाह के साथ ही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

default

Designed & Developed By k7 news