खाई में गिरी जीप, 12 की मौत04/15/2013 02:59PM
शिमला। हिमाचल प्रदेश में चम्बा जिला मुख्यालय से 85 किलोमीटर दूर एक वाहन के सड़क पर फिसलकर सात सौ मीटर गहरे खड्ड में गिर जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस ने बताया कि भारमूर प्रखंड की बड़ग्रान तहसील मे रविवार रात एक निजी वाहन के सड़क पर फिसलकर गहरे खड्ड मे गिर जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद चलाए गए राहत एवं बचावकार्य में आज सुबह तक वाहन के मलबे से शवो को निकाल लिया गया है। मृतक कुठार गांव के रहने वाले थे, लेकिन इनकी पहचान अब तक नहीं हो पायी है। वाहन मे सवार लोग क्रिकेट मैच खेलकर लौट रहे थे। दुर्घटना के कारणों का भी अभी तक पता नहीं चल सका है।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|