मोहनखेड़ा के संत ऋषभचंद बापजी को फोन पर धमकी04/15/2013 02:59PM
धार।। जिले के प्रमुख जैन तीर्थ मोहनखेड़ा के संत ऋषभचंद सूरीश्वर महाराज (बापजी) को किसी व्यक्ति ने कर्नाटक से मोबाइल पर अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। इसे लेकर जैन संत सूरीश्वर महाराज ने राजगढ़ पुलिस चौकी पर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और इस बारे में पूछने पर पुलिस अधीक्षक बीएस चौहान ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। संत ने एक मोबाइल नंबर भी दिया है, जिससे उन्हें कर्नाटक से फोन किया गया था। उन्होंने कहा कि अपनी शिकायत में संत ने कहा है कि किसी ने उन्हें कल दोपहर करीब 12 बजे किए गए इस कॉल में अपशब्द कहते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। इस नंबर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|