फिर कम होगी पेट्रोल की कीमत04/15/2013 02:54PM
महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत मिलने की उम्मीद है. सरकारी तेल कंपनियां सोमवार को पेट्रोल के दामों में 50 पैसे से एक रुपये तक की कटौती कर सकती हैं. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में जारी गिरावट के कारण कंपनियों ने कीमतें घटाने का फैसला लिया है. सूत्रों के मुताबिक, एक बार फिर पेट्रोल के दामों में कटौती हो सकती है. तेल कंपनियां तेल के दाम की समीक्षा करने वाली है और माना जा रहा है कि पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 50 पैसे से 1 रुपये तक की कटौती हो सकती है. अगर पेट्रोल के दाम में एक रुपये की कटौती होती है तो दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 66 रुपये 29 पैसे का मिलेगा. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत होगी 73 रुपये 72 पैसे, मुंबई में 73 रुपये 14 पैसे, जबकि चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत होगी 69 रुपये 34 पैसे होगी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी गिरावट के बाद तेल कंपनियों ने ग्राहकों को राहत देने फैसला किया है. गौरतलब है, इस महीने 2 अप्रैल को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में 85 पैसे की कटौती की थी. पिछले एक महीने में ये तीसरा मौका होगा जब पेट्रोल के दामों में कटौती होगी. इस साल 15 मार्च को लोगों को तब राहत मिली थी जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में प्रति लीटर 2 रुपये की कटौती की थी. जानकारों की माने तो पेट्रोल की कीमत को बाजार के हवाले कर यूपीए सरकार ने जो जोखिम उठाया था अब वो फैसला सही साबित होता नजर आ रहा है.
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|