केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



Headline

IPL: बीच मैदान पर दिल्‍ली के दो दबंगों में हुआ झगड़ा
04/12/2013 05:13PM

बेंगलुरु. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मैच में एक बार फिर खिलाड़ियों का रौद्र रूप देखने को मिला। गुरुवार रात आईपीएल के एक मुकाबले के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर ने खेल भावना को ताख पर रख कर गाली-गलौंच की। (पढ़े, चौकों-छक्कों की आतिशबाजी करेंगे वीरू-उन्मुक्त) रॉयल चैलेंजर्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान बेहतरीन पारी खेल रहे विराट कोहली जैसे ही लक्ष्मीपति बालाजी की गेंद पर आउट हुए उनके चेहरे पर हैरानी के भाव आ गए। कोहली को यकीन नहीं हो रहा था कि उस खूबसूरत शॉट ने उनका काम तमाम कर दिया। क्रिस गेल द्वारा हो रही पिटाई से तिलमिलाए गंभीर इस सफलता की एक बूंद से ताव में आ गए। उन्होंने कोहली को धीरे से मैदान की ओर जाने का इशारा कर दिया। कोहली को यह बात पसंद नहीं आई और वे गुस्से से गंभीर की ओर बढ़ने लगे। दोनों एक दूसरे को जम कर गालियां दे रहे थे। रजत भाटिया ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत किया। हालांकि दोनों कप्‍तान जुर्माने से बच गए और उन्‍हें फटकार मिली।

default

Designed & Developed By k7 news