Headlineयूपीए सरकार को मैंने बचाया था: नितिन गडकरी04/12/2013 03:40PM
नागपुर/नई दिल्ली।। बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने एक बयान देकर देश में सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में नितिन गडकरी ने कहा है कि एक प्रभावशाली नेता ने यूपीए सरकार को गिराने के लिए उनकी मदद मांगी थी, लेकिन उन्होंने मदद करने से इनकार कर दिया था। नितिन गडकरी ने अपने होम टाउन नागपुर में एक प्राइवेट पार्टी के दौरान यह बात कही। गडकरी ने कहा कि जिस नेता उनसे मदद मांगी थी, वह अकेले ही केंद्र सरकार को गिराने में सक्षम हैं, लेकिन उन्होंने उस नेता के नाम बताने से इनकार कर दिया। साथ ही गडकरी ने यह भी नहीं बताया कि सरकार नहीं गिराने के पीछे का कारण क्या था और उस नेता ने कब संपर्क किया था। हालांकि, महाराष्ट्र के नेताओं का कहना है कि नितिन गडकरी गडकरी ने यह बयान नमक-मिर्च लगाकर दिया है। गौरतलब है कि गडकरी 2014 में नागपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। करप्शन के आरोप लगने के बाद अचानक बीजेपी अध्यक्ष की कुर्सी छिन जाने से आहत गडकरी लोकसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय राजनीति में धमाकेदार एंट्री चाहते हैं।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|