Headlineसंजय दत्त ने समर्पण के लिए और वक्त मांगा04/15/2013 04:47PM
फिल्म अभिनेता क्लिक करें संजय दत्त ने क्लिक करें सुप्रीम कोर्ट से जेल की सजा पर अमल किए जाने के लिए और समय की मांग की है. उनकी याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी. साल क्लिक करें 1993 के सीरियल बम विस्फ़ोट से जुड़े अवैध हथियार रखने के मामले में संजय दत्त को पांच साल की सज़ा हुई है,जिनमें से डेढ़ साल वह जेल में काट चुके हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार उन्हें 18 अप्रैल तक जेल जाना है. पिछले महीने एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने भावुक होकर कहा था कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ़ अपील नहीं करेंगे. संजय दत्त की कई फ़िल्मों की शूटिंग अभी जारी है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार फ़िल्म इंडस्ट्री के 70 से 100 करोड़ रुपये संजय दत्त से जुड़े प्रोजेक्ट्स में लगे हुए हैं. संजय दत्त को ये सज़ा अवैध हथियार रखने के मामले मं सज़ा हुई है लेकिन उन्हें आतंकवाद और षड़यंत्र जैसे गंभीर आरोपों से बरी किया जा चुका है. संजय दत्त बार-बार कहते रहे हैं कि वह बम विस्फोट के योजना के बारे में नहीं जानते थे और उन्होंने मुंबई के सांप्रदायिक दंगों को देखते हुए अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हथियार लिए थे.
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|