केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



Headline

मुशर्रफ को हो सकती है फांसी की सजा
04/20/2013 11:13AM

इस्लामाबाद। पुलिस की पांच सदस्यीय टीम शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के चक शहजाद स्थित फार्म हाउस पहुंची। एसपी सरदार सदाकत अली खान के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मुशर्रफ से साल 2007 के दौरान 60 जजों को नजरबंद रखने के मामले में घंटों पूछताछ की। पुलिस ने उन पर लगाए गए आरोपों के संबंध में सवाल जवाब किए और बयान दर्ज किया। गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर भेजा शुक्रवार सुबह मुशर्रफ को फार्म हाउस से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उनको ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मोहम्मद अब्बास शाह के समक्ष पेश किया गया। उनके वकील ने कोर्ट में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति की जान को खतरा है इसलिए उनको जेल भेजने की बजाय फार्म हाउस में ही हिरासत में रखा जाए। कोर्ट ने दलील स्वीकार करते हुए मुशर्रफ को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के बाद फार्म हाउस को सब-जेल में तब्दील कर दिया गया। मुशर्रफ फार्म हाउस में दो दिन तक रिमांड पर रहेंगे। दो दिन बाद उन्हें आतंक विरोधी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

default

Designed & Developed By k7 news