केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



Headline

अब BJP प्रदेश अध्यक्ष ने की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी
04/19/2013 02:39PM

भोपाल।। मध्य प्रदेश में भले ही महिलाओं पर बेतुकी बयानबाजी करने पर एक मंत्री को कुर्सी गंवानी पड़ी, लेकिन नेता इससे बाज नहीं आ रहे हैं। राज्य बीजेपी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मजाक में कही जाने वाली बात का हवाला देकर परोक्ष रूप से महिलाओं पर टिप्पणी कर डाली है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष तोमर ने बुधवार को शाजापुर में संवाददाताओं से कहा कि यूपीए को तो ब्लास्ट में भी लाभ नजर आता है। हमारे यहां मजाक में कहा जाता है कि अगर कांग्रेस के नेता के घर बच्चा होता है तो, इसमें भी बीजेपी का हाथ है। तोमर की इस टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि महिलाओं पर टिप्पणी करने पर विजय शाह को नसीहत देने वाले तोमर उन्हें गंभीर नेता लगते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं रहा। इस तरह की ओछी राजनीति नहीं होनी चाहिए। वह सभी दलों के नेताओं से उम्मीद करते हैं कि वे इस तरह की ओछी राजनीति नहीं करें। कांग्रेस के सांसद सज्जन सिंह वर्मा ने भी तोमर की टिप्पणी पर ऐतराज जताया है। साथ ही कहा है कि गरिमामय पद पर बैठने वाले व्यक्ति का आचरण और विचार गरिमापूर्ण होना चाहिए। वह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से शिकायत कर तोमर को बर्खास्त करने की मांग करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार के आदिवासी कल्याण मंत्री विजय शाह को अपनी विवादित टिप्पणी के चलते इस्तीफा देना पड़ा था। शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी सहित महिलाओं पर अपने भाषण में 'अश्लील' टिप्पणी की थी। झाबुआ में एक कार्यक्रम के दौरान शाह ने सैकड़ों छात्राओं और टीचरों की मौजूदगी में अश्लील भाषण दिया था।

default

Designed & Developed By k7 news