केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



Headline

IPL Live: दिल्ली की तेज शुरुआत, वीरू क्रीज पर
10-5-2018 15:33:01

मुंबई इंडियंस के 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स ने तेज शुरुआत की है। ताजा समाचार मिलने तक दिल्ली ने 5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 51 रन बना लिए हैं। क्रीज पर वीरेंद्र सहवाग 30 और महेला जयवर्धने 20 रन बनाकर मौजूद हैं। इससे पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के शानदार अर्द्धशतकों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 161 रनों का स्कोर खड़ा किया। तेंदुलकर ने 47 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 54 रन, जबकि रोहित शर्मा ने 43 गेंदों पर 5 चौके व 5 छक्कों की मदद से 73 रनों की शानदार पारियां खेली। मुंबई ने हालांकि धीमी शुरुआत की और शुरुआती दो विकेट महज 22 रनों के स्कोर पर गंवा दिए। इसके बाद सचिन और रोहित शर्मा ने पारी को संभाला। सचिन को उमेश यादव ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया। दिनेश कार्तिक 2 रन के निजी स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे, जबकि सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ को 8 रन के निजी स्कोर पर वान डर मर्व ने उमेश यादव के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया।

default

Designed & Developed By k7 news