केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



Headline

मुख्‍यमंञी को क्यों दी टीआई ने गाली...
04/21/2013 05:26PM

अलीगढ़। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में पकड़े जाने पर एक पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामला तब प्रकाश में आया जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक को शनिवार को एक वीडियो क्लिप दिखाया गया जिसमें गोंडा थाना के थाना प्रभारी को कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करते पाया गया। उन्होंने बताया कि वीडियो में त्यागी को दरबार गांव की मुखिया सोनिया सिंह से एक व्यक्ति को रिहा करने के एवज में 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगते दिखाया गया है। सोनिया ने कैमरे में समूची घटना को कैद कर लिया। जब सोनिया ने समाजवादी पार्टी के स्थानीय विधायक की इस मामले में मदद लेनी चाही तो थाना प्रभारी अपना आपा खो बैठा और उसने कथित तौर पर विधायक और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि एसएसपी ने तुरंत इंस्पेक्टर के निलंबन का आदेश दिया।

default

Designed & Developed By k7 news