केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



खेल दुनिया

तेंदुलकर के नाम आईपीएल में सबसे बड़ा रिकॉर्ड
04/15/2013 03:40PM

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने 24 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में इतने रिकॉर्ड बना दिए हैं कि उनकी संख्या अपने आप में एक रिकॉर्ड है। कई लोगों को लगता है कि सचिन आईपीएल के लिए फिट नहीं हैं, लेकिन इस मास्टर ब्लास्टर ने आईपीएल में भी एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसके आसपास भी कोई नहीं है। सचिन के नाम बतौर सलामी बल्लेबाज आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड है। सचिन ने 20 मई 2012 को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए ड्वेन स्मिथ के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए नाबाद 163 रनों की साझेदारी निभाई थी। यह आईपीएल की पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। अगर आईपीएल की सभी विकेट के लिए साझेदारियों को भी शामिल कर लिया जाए तो सचिन-स्मिथ की यह साझेदारी आईपीएल के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी निभाने का रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट और शान मार्श के नाम है। 17 मई 2011 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ धर्मशाला में खेलते हुए इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 206 रन जोड़े थे।

default

Designed & Developed By k7 news