केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



खेल दुनिया

एक ओवर में तीन छक्के जड़ परेरा ने दिलाई जीत
04/20/2013 10:00AM

हैदराबाद। आईपीएल-6 के 25 वे मैच में हैदराबाद ने पंजाब को रोमांचक मुकाबले में पांच विकेट से हरा दिया। पंजाब के 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे लेकिन थिसारा परेरा ने अजहर महमूद के ओवर में तीन छक्के जड़कर होम ग्राउंड पर दर्शकों को टेंशन फ्री कर दिया और एक ओवर पहले ही टीम को जीत दिला दी।। परेरा ने केवल 11 गेंदों पर 23 रनों की नाबाद पारी खेली। हनुमा विहारी को उनकी 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस जीत के साथ ही हैदराबाद, प्वाइंट्स टेबिल में 10 अंकों के साथ टॉप पर आ गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत खराब रही, पहले ही ओवर में खाता खोलने से पहले प्रवीण कुमार ने डी कॉक को पवेलियन लौटा दिया। दूसरे विकेट के लिए हनुमा विहारी और अक्षत रेड़डी ने 48 रन जोड़कर हैदराबाद की वापसी कराई। हनुमा ने कैमरून व्हाइट के साथ भी 22 रन जोड़े। इसके बाद मनप्रीत गोनी और अजहर महमूद ने लगातार झटके देकर मैच को रोमांचक बना दिया लेकिन थिसारा परेरा ने पंजाब के अरमानों पर पानी फेरते हुए हैदराबाद को जीत दिला दी। कैमरून व्हाइट ने भी 16 रनों की उपयोगी पारी खेली।

default

Designed & Developed By k7 news