खेल दुनियाआईपीएल-6 : KKR ने 10 ओवर में बनाए 65 रन04/20/2013 05:39PM
कोलकाता : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे संस्करण में शनिवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जारी मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। मनोज तिवारी 02 और देवव्रत दास 08 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पांचवें विकेट के लिए दोनों अब तक 10 रन जोड़ चुके हैं। मनविंदर बिसला की जगह पारी की शुरुआत करने आए यूसुफ पठान और कप्तान गौतम गंभीर ने अपनी टीम को बेहतर शुरुआत दी। दोनों ने पहले पांच ओवर में 46 रन जोड़े। अब तक बल्ले से प्रभावित नहीं कर सके पठान ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। 46 रनों के कुल योग पर माइकल हसी ने सीमा रेखा पर गंभीर का शानदार कैच लपककर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। गंभीर ने 19 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 25 रन बनाए। गंभीर के आउट होने पर बल्लेबाजी करने आए जैक्स कैलिस बगैर खाता खोले रन आउट हो गए। उन्हें बद्रीनाथ ने रनआउट किया। 50 रनों के कुल योग पर इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे इयान मोर्गन दो रन बनाकर चलते बने। नाइट राइडर्स को 54 रनों के योग पर करारा झटका लगा। बढ़िया बल्लेबाजी कर रहे पठान दूसरा रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए। पठान ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 25 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके भी जड़े। नाइट राइडर्स ने महज 10 रनों के भीतर अपने चार शीर्ष बल्लेबाजों के विकेट गंवाए। सुपर किंग्स ने टीम में कोई बदलाव नहीं किए हैं। डिर्क नैन्स चोट से उबर नहीं सके हैं। वहीं नाइट राइडर्स ने टीम में एक बदलाव किया है। मनविंदर बिसला के स्थान पर लक्ष्मी रतन शुक्ला को शामिल किया गया है।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|