खेल दुनियाIPL Live: मुंबई की धीमी शुरुआत04/21/2013 05:10PM
आईपीएल के 28वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ धीमी शुरुआत की है। ताजा समाचार मिलने तक मुंबई ने 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सचिन तेंदुलकर 37 और रोहित शर्मा 23 रन बनाकर मौजूद हैं। शुरुआती ओवरों में दिल्ली ने मुंबई को ड्वेन स्मिथ और दिनेश कार्तिक को आउट कर दो झटके दिए। दिनेश कार्तिक 2 रन के निजी स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे, जबकि सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ को 8 रन के निजी स्कोर पर वान डर मर्व ने उमेश यादव के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|