केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



खेल दुनिया

जब फील्ड में विराट की पैंट खिसक गई...
04/19/2013 12:15PM

नई दिल्ली।। युवराज सिंह ने आईपीएल के दौरान अपने क्रिकेट करियर के सबसे मजेदार और शानदार पलों को याद करते हुए कहा कि विराट मुझसे इतने सवाल पूछता है कि मैं परेशान हो जाता हूं। युवी ने कहा कि विराट कभी भी कोई सवाल दाग देता है। यह भी जरूरी नहीं है कि सवाल क्रिकेट को लेकर ही हो, किसी भी मुद्दे पर उसके पास सवाल बहुत होते हैं। उसके सवालों से मैं कभी कभी खीज जाता हूं। उन्होंने विराट के बारे में एक मजेदार पल याद करते हुए बताया कि एक बार बांग्लादेश में फील्डिंग करते हुए विराट गेंद पकड़ने के लिए लपका तो उसकी पैंट खिसक गई। उसने पैंट के नीचे कुछ पहना भी नहीं था। जहीर खान के बारे में एक मजेदार पल याद करते हुए युवी ने कहा कि एक बार जब विपक्षी टीम के बल्लेबाज ने हिट किया तो जहीर को लगा कि गेंद उसके पास आ रही है। जहीर ने चिल्लाते हुए कई बार कहा कि यह कैच मेरा है, मेरा है। लेकिन तभी जहीर को लगा कि गेंद उससे दूर जा रही है तो तुरंत चिल्लाने लगा कि यह कैच तुम्हारा है, तुम्हारा है। युवी ने हंसते हुए कहा कि न यह कैच मेरा था और न ही जहीर का, बल्कि इस चक्कर में वह कैच सुरेश रैना से भी छूट गया। लेकिन उसके बाद हम हंसने लगे।

default

Designed & Developed By k7 news