प्रमुख ख़बरेंशिंदे ने दिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर के बदलने के संकेत04/21/2013 10:23AM
गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने संकेत दिए कि दिल्ली पुलिस के शीर्ष स्तर में फेरबदल किया जा सकता है। प्रदर्शनकारियों के उनके घर में घुसने और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हुई घटना सहित हाल की गतिविधियों के परिप्रेक्ष्य में यह फैसला लिया जा सकता है। राष्ट्रपति भवन में संवाददाताओं से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि हाल की घटनाओं पर वह नजर रखे हुए हैं और कार्रवाई हो सकती है। यह पूछने पर कि दिल्ली पुलिस के आयुक्त नीरज कुमार को हटाने की खबर क्या सच है तो शिंदे ने कहा कि हाल की दो घटनाओं - योजना आयोग में ममता बनर्जी के साथ की घटना और कुछ लोगों के मेरे घर में घुसने की घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल उन्होंने यह नहीं बताया कि कार्रवाई किस पर होगी और कहा कि वह जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा करेंगे। बहरहाल दिल्ली के लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंदर खन्ना ने कहा कि राजधानी में सभी लापता बच्चों के मामलों को अपहरण का मामला माना जाएगा। पांच वर्ष की बच्ची के साथ जघन्य बलात्कार मामले के बारे में पूछने पर खन्ना ने कहा कि आरोपी मनोज कुमार को मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि अपराध के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली लड़की को थप्पड़ मारने वाले एसीपी बी़ एस़ सावंत ने ऐसा इसलिए किया कि उसने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ए़ क़े वालिया से कथित रूप से बदसलूकी की थी। उन्होंने कहा कि खबरिया चैनल केवल एक पक्ष दिखा रहे हैं । अहलावत को निलंबित कर दिया गया है।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|