केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



प्रमुख ख़बरें

बलात्कार की शिकार बच्ची की हालत में काफी सुधार
04/21/2013 01:08PM

नई दिल्ली: दिल्ली के गांधीनगर में बलात्कार पीड़ित पांच साल की लड़की की सेहत में तेजी से सुधार आ रहा है। रविवार को जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन में एम्स के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डीके शर्मा ने बताया कि बच्ची की सेहत में अब काफी सुधार है और उसकी जान को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने बताया कि अब बच्ची पूरी तरह से होश में है, हालांकि उसे हल्का बुख़ार है। बच्ची ने अपने मां-बाप और डॉक्टरों से बात भी की। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्ची को दो हफ्ते में अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

default

Designed & Developed By k7 news