केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



प्रमुख ख़बरें

गुड़िया रेप केस: आरोपी बयान से पलटा, लोगों का गुस्सा फूटा
04/21/2013 03:31PM

नई दिल्ली। गांधी नगर में पांच साल की मासूम बच्ची से रेप के मामले में दूसरे आरोपी के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। दूसरे संदिग्ध आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम बिहार रवाना हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक दूसरे आरोपी का नाम प्रदीप है। वहीं दिल्ली लाने के बाद आरोपी मनोज अपने पहले के दिए बयान से पलट गया है। उसका कहना है कि रेप करने वाला प्रदीप था, वह केवल वहां पर मौजूद था। इस घटना से एक बार फिर से लोगों का गुस्सा उफान पर है। रविवार दोपहर को भारी सुरक्षाबल के बीच महिलाओं की भीड़ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दस जनपथ स्थित आवास की ओर जाने में कामयाब रही। महिलाएं दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। इंडिया गेट पर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बेरिकेटिंग तोड़ आगे बढ़ गए। प्रदर्शनकारियों को संभालने में दिल्ली पुलिस के पसीने छूट रहे है। दिल्ली प्रदेश बीजेपी, महिलाओं के लिए काम करने वाले संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता सोनिया गांधी के आवास की तरफ बढ़ रहे है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हजारों की तादात में पुलिस को सोनिया गांधी के आवास समेत वीवीआईपी इलाके में तैनात कर दिया गया है।

default

Designed & Developed By k7 news