केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



प्रमुख ख़बरें

सिद्धू नहीं लड़ेंगे अगला चुनाव, लालू का वार-घूमते रहें मोदी, लेकिन पीएम नहीं बन पाएंगे
04/12/2013 05:23PM

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि वे जेडीयू के साथ बैठकर मतभेद दूर करेंगे। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम उम्मीदवारी को लेकर पार्टी उचित फैसला उचित समय पर करेगी। इसके साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी को धर्मनिरपेक्ष और जदयू को विश्वसनीय और पुराना सहयोगी बताया है। गौरतलब है कि 13 और 14 अप्रैल को जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है, जिसमें पार्टी यह तय कर सकती है कि वह बीजेपी के सामने एक डेडलाइन रखे जिसमें बीजेपी को अपनी तरफ से प्रधानमंत्री पद के दावेदार के नाम का ऐलान करे। जदयू और शिवसेना जैसे सहयोगियों के दबाव के बीच भाजपा ने पीएम पद की उम्मीदवारी के मुद्दे पर दो सूत्री फॉर्मूला तैयार किया है। पहले फॉर्मूले के तहत पार्टी सियासी वजहों से इसे लंबा खींचने की रणनीति पर चल रही है जबकि प्लान टू के तहत यदि जदयू, मोदी का हौव्वा खड़ाकर भाजपा का साथ छोड़ती है तो पार्टी महज कुछ दिनों के अंदर ही पीएम उम्मीदवारी पर फैसला कर लेगी।

default

Designed & Developed By k7 news