केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



प्रमुख ख़बरें

ऐसा स्‍मार्टफोन जो आपके बोलते ही कर देगा ट्रांसलेशन!
04/12/2013 05:21PM

सिओल. दक्षिण कोरियाई मोबाइल कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी मेगा सीरीज के स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी एंड्रॉयड आधारित दो नए स्मार्टफोन गैलेक्सी मेगा 6.3 और गैलेक्सी मेगा 5.8 पेश किए। गैलेक्सी मेगा 6.3 अब तक का सबसे बड़ा स्मार्टफोन होगा। दोनों फोन एंड्राइड 4.2 जेली बीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे। कंपनी ने फिलहाल इनकी कीमतों का खुलासा नहीं किया है। गैलेक्‍सी मेगा में कई शानदार फीचर हैं। इसमें ग्रुप प्‍ल नाम से एक फीचर है जिसके जरिये एक ही वाई-फाई नेटवर्क पर कोई कंटेंट एक साथ आठ मोबाइल फोन से शेयर किया जा सकता है। सैमसंग वॉच ऑन: इस स्‍मार्टफोन के जरिये टीवी देखने का अंदाज बदल जाएगा। यह स्‍मार्टफोन इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोलर की भूमिका भी निभाता है। इसे आप अपने घर में रखे एंटरटेनमेंट सिस्‍टम को जोड़ सकते हैं। इससे टीवी के प्रोग्राम, शिड्यूल की जानकारी मिलेगी तो दूसरी तरह यह आपके टीवी के रिमोट कंट्रोलर की भूमिका भी निभाएगा। इसमें एस ट्रांसलेटर नामका भी एक फीचर है। इसके तहत अब आप कुछ भी गैलेक्‍सी मेगा में ट्रांसलेट करना चाहते हैं तो बस बोलें या लिखें, यह तत्‍काल ट्रांसलेशन कर देगा। सैमसंग के आईटी और मोबाइल बिजनेस के सीईओ जेके शिन ने बताया कि उम्मीद है कि मई के अंत तक दोनों फोन बाजार में आ जाएंगे।

default

Designed & Developed By k7 news