प्रमुख ख़बरेंबेचैन दक्षिण कोरिया ने तैनात की पैट्रियट मिसाइल04/12/2013 05:18PM
सिओल/वॉशिंगटन. कोरियाई प्रायद्वीप में चल रही जुबानी जंग के बीच दक्षिण कोरिया ने राजधानी सिओल में दो पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइल तैनात कर दी है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता किम मिन-सिओक के मुताबिक स्वदेश निर्मित यह मिसाइल 30 किमी की रेंज में आने वाली किसी भी दूसरी मिसाइल को मार गिराएगी। दक्षिण कोरिया के पास पैट्रियट एडवांस्ड कैपेबिलिटी (पीएसी)-2 मिसाइल है। उसने अपने सभी मुख्य युद्धक टैंकों को भी सीमा के आसपास तैनात कर दिया है। इनके साथ अमेरिकी सेना के जवान भी तैनात हैं। इस बीच अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चेतावनी दी है कि वह उकसावे की सीमा को पार कर रहा है। अगर उसने कोई भी गैरवाजिब हरकत की तो उसे खमियाजा भुगतना पड़ेगा। अमेरिका और दक्षिण कोरिया को आशंका है कि उत्तर कोरिया 15 अप्रैल तक मिसाइल दाग सकता है। शुक्रवार को अमेरिकी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट जॉन कैरी और नाटो प्रमुख एंडर्स फॉघ रैसमुसेन की सिओल यात्रा प्रस्तावित है। दोनों देशों को ये भी डर है कि उत्तर कोरिया इस दिन में भी मिसाइल छोड़ सकता है।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|