केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



खाना खज़ाना

गाजर का सूप
04/15/2013 04:13PM

गाजर का सूप जिसके फायदे के बारे में आप भलीभांति जानते होंगे। इसका इस्तेमाल हर उम्र के लोग अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए करते हैं। यह सूप आसानी से लोगों के बीच उपलब्ध हो सकता है। इसे आप घर पर भी बना सकते हैं। व्यंजन की किस्म (Dish Type): Veg (शाकाहारी) कितने लोगों के लिए (Dish Made for): 4 सामग्री (Ingredient) 400 ग्राम गाजर, 1 प्याज, 1 टे.स्पून मूंग की दाल, 1 कप स्किम मिल्क, नमक और काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार। बनाने की विधि (Method) 1. गाजर और प्याज को बड़े टुकड़ों में काट लें। इसमें 3 कप पानी और मूंग की दाल डालकर पकाये। 2. जब पक जाये तो मिक्सर में डालकर पीस लें, दूध गर्म करके सूप में मिला दें। 3. नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर 5 मिनट तक पकाये, गर्मागर्म सूप सर्व करें।

default

Designed & Developed By k7 news