केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



खाना खज़ाना

बाजरे की भात
04/20/2013 10:15AM

बाजरे की भात खाने में काफ़ी स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है. बाजरे की भात बनाने में मेहनत और समय दोनों की अधिक लगते हैं. इसके लिए बाजरे को कूट कर, छान फ़टक कर बाजरे की मिगी तैयार की जाती है और फिर इसकी भात बनाई जाती है. इसे बनाना थोडा़ मुश्किल तो ज़रूर है लेकिन आप भी इसे एक बार बनाकर चखें ज़रूर. ज़रूरी सामग्री: बाजरे की मिगी - 300 ग्राम चावल - 1 टेबिल स्पून घी - 1 टेबिल स्पून पानी - 750 ग्राम बनाने की विधि: बाजरे को छान बीन कर अच्छे से साफ़ कर लें और इसमें पानी मिलाकर इसे थोडा गीला कर लें. अब बाजरे को खरल में डाल कर कूट लें. इसे तब तक कूटें जब तक इसकी भूसी अलग ना हो जाए. इसे छान फ़टक कर सारी भूसी को अलग कर दें. भूसी को अलग करने के बाद आपके पास एकदम साफ़ बाजरे की मिगी तैयार है. बाजरे की मिगी को तैयार करना ही सबसे मुश्किल और लंबा काम है. अब बारी है बाजरे की भात बनाने की. इसके लिए कूकर में पानी डाल कर बाजरे और चावल को धो कर इसमें डाल दें और साथ ही घी भी डाल दें. अब चम्मच से चलाकर कूकर का ढक्कन बंद कर दें और एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दें. भात को इसी तरह 8 मिनट के लिए पकने दें. निश्चित समय के बाद गैस बंद कर दें. कूकर की भाप खत्म होने पर इसका ढक्कन खोल लें. मनमोहक सुगन्ध वाली बाजरे की भात तैयार है. इसे किसी बाउल में निकाल कर पकोडे़ वाली कढी़, दही या अरहर की दाल के साथ मज़े से खाएं.

default

Designed & Developed By k7 news