केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



खेल दुनिया

साक्षी के फ्लाइंग किस देते हैं धोनी को एनर्जी
04/15/2013 03:29PM

बैंगलोर। इंडियन प्रीमियर लीग के छठे संस्करण के 16वें मैच में जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को दो गेंदों पर दो रन चाहिये थे, तब कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ उनकी पत्‍नी साक्षी की भी सांसें रुकी हुई थीं। जब रविंद्र जडेजा का बाउंड्री पर कैच हुआ तो वो टूट गईं, लेकिन अंपायर द्वारा नो बॉल करार देते ही साक्षी झूम उठीं। जी हां इन दिनों आईपीएल मैचों में जहां बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ खास आकर्षण बने हुए हैं, वहीं चेन्‍नई के मैचों में सभी की नज़रें रहती हैं कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्‍नी साक्षी पर। आखिर क्‍यों न हों, टीम इंडिया के कप्‍तान की पत्‍नी जो हैं और हां उन्‍हें क्रिकेट से बेहद प्रेम भी तो है। मजेदार बात यह है कि मैच के दौरान साक्षी बीच-बीच में अपने पति को फ्लाइंग किस देती हैं, जिससे उनके अंदर एनर्जी आ जाती है। साक्षी न केवल मैचों के दौरान बल्कि मैच के पहले और बाद में भी अकसर कैमरे की नजर में आ ही जाती हैं। खास बात यह है कि धोनी उन्‍हें अपना लकी चार्म भी मानते हैं। आखिर क्‍यों न हो शादी के तुरंत बाद धोनी ने भारत को विश्‍वकप भी तो जिताया था। हो सकता है साक्षी के सितारे ही धोनी के सितारों को बुलंद करने में सहायक हुए हों।

default

Designed & Developed By k7 news