खेल दुनियाधोनी मौका नहीं देते आईपीएल के सबसे बड़े हिटर को04/15/2013 03:29PM
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम यूं तो धुरंधर खिलाड़ियों से भरी पड़ी है, लेकिन इस टीम में एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो आईपीएल के सभी संस्करणों में सबसे तेज़ पारी खेलने का रिकॉड रखता है, लेकिन धोनी ने अब तक आईपीएल-6 में उसे टीम में शामिल नहीं किया है। वह ऑलराउंडर खिलाड़ी है और तेज गेंदबाजी के साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी कर सकता है। हम बात कर रहे हैं एबी मोर्केल की, जो चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ खेलते हैं, लेकिन फिलहाल बैंच पर बैठे हुए हैं। धोनी ने अब तक उन्हें आईपीएल-6 में मौका नहीं नहीं दिया। मोर्केल के नाम स्ट्राइक रेट के अनुसार आईपीए, की सबसे तेज पारी खेलने का रिकॉर्ड है। मॉर्केल ने 12 अप्रैल 2012 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में केवल 7 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों के साथ 28 रन बना दिए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 400.00 था। धोनी के लिए समस्या यह है कि वे अपनी टीम में केवल चार विदेशी खिलाड़ियों को ही चुन सकते हैं। फिलहाल वे डिर्क नानेस, माइकल हसी, ड्वेन ब्रावो और क्रिस मॉरिस के रूप में चार विदेशी खिलाड़ी अपनी टीम में रख रहे हैं। ऐसे में मोर्केल के लिए टीम में जगह पाना मुश्किल है। अब देखना यह है कि धोनी एबी मोर्केल के लिए टीम में कैसे जगह बनाते हैं?
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|