केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



खेल दुनिया

लय में लौटने उतरेगा केकेआर
04/15/2013 03:27PM

कोलकाता: बाहरी मैदानों पर लगातार दो हार के बाद वापस अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर लौटी कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आज यहां होने वाले आईपीएल छह के मैच से जीत की लय में लौटने की कोशिश करेगी। मौजूदा चैंपियन केकेआर ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ जीत से शुरुआत की थी लेकिन वह राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के खिलाफ इस लय को बरकरार रखने में नाकाम रहा। बेंगलूर के खिलाफ उसके आखिरी मैच में क्रिस गेल के 50 गेंद पर नाबाद 85 रन के कारण केकेआर को करारी हार झेलनी पड़ी थी। गौतम गंभीर की अगुवाई वाली टीम इस दुस्वप्न को भुलाकर विजयी लय में लौटने के लिए बेताब है। इसके लिये वह अंतिम एकादश में कुछ बदलाव भी कर सकती है। सनराइजर्स की बल्लेबाजी की कमजोरी को देखते हुए केकेआर अपनी तेज गेंदबाजी के अगुआ ब्रेट ली को रेयान मैकलारेन की जगह टीम में वापस ले सकती है। मैकलारेन पिछले मैच में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाये थे। ईडन गार्डन्स की धीमी पिच पर रहस्यमयी स्पिनर सुनील नारायण पर फिर से केकेआर का दारोमदार टिका रहेगा। विंडीज का यह स्पिनर अपनी बलखाती गेंदों से सनराइजर्स के बल्लेबाजों को चकमे में डाल सकता है। जहां तक केकेआर की बल्लेबाजी का सवाल है तो कीवी ओपनर ब्रैंडन मैकुलम को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। वह मांसपेशियों में खिंचाव से उबर गये हैं। यदि मैकुलम की वापसी होती है तो इससे केकेआर के थिंक टैंक को काफी माथापच्ची करनी पड़ेगी क्योंकि चार विदेशी खिलाडिय़ों के नियम के कारण टीम के संतुलन पर असर पड़ सकता है।

default

Designed & Developed By k7 news