केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



खाना खज़ाना

अचारी बैंगन
04/15/2013 03:17PM

विधि : एक कटोरी में अदरक-लहसुन का पेस्ट, सरसों का तेल, अमचूर, अन्य सूखे मसाले व नमक डालकर एक साथ मिलाएं। बैंगन में चीरा लगाएं और मसाला मिश्रण को बराबर प्रत्येक बैंगन में भरें। मसाला बाहर न निकले इसलिए बैंगन को धागे से लपेट दें। फिर एक पैन में तेल डालकर गर्म करें और एक-एक करके बैंगन रखें। उलट-पलट कर 8-10 मिनट तक गलने तक पकाएं। सर्विग प्लेट पर रखकर हरी धनिया से सजाकर गरमागरम सर्व करें। सामग्री : 8-9 छोटे बैंगन, 1 टी स्पून अदरक का पेस्ट , 2 टी स्पून लहसुन का पेस्ट, 4 टी स्पून तेल, 1 टी स्पून लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक, 1 टी स्पून सरसों के दाने, 1 टी स्पून कलौंजी, 1 टी स्पून धनिया पाउडर, 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर, डेढ़ टी स्पून अमचूर पाउडर, 2 टी स्पून सरसों का तेल, 1 टेबल स्पून हरी धनिया कटी हुई कितने लोगों के लिए : 4

default

Designed & Developed By k7 news