प्रमुख ख़बरेंभाभी और पति एक ही बिस्तार पर , जब पत्नि ने देखा..04/19/2013 11:16AM
बरनाला: माननीय अदालत बी.एस.संधू ऐडीशनल सैशन जज बरनाला ने अवैध सबंधो के कारण पति व जेठानी द्वारा जसपाल कौर को कत्ल करने के संबंध में मुदई पक्ष के वकील सतनाम सिंह राही की दलीलों से सहमत हाते हुए आरोपी रेशम सिंह पति व मनजीत कौर जेठानी वासी धौला को उम्र कैद की सजा सुनाई। पुलिस ने बताया कि जसपाल कौर, रेशम सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह वासी धौला से शादीशुदा थी। जिसके तीन बच्चे थे व रेशम सिंह के अपनी सगी बड़ी भाबी मनजीत कौर के साथ अवैध संबंध थे। जिसको मृतक जसपाल कौर रोकती थी व पहले भी कई बार पंचायती तौर पर इस सबंधी राजीनामा हुआ था परंतु इसके बावजूद भी रेशम सिंह व मनजीत कौर ने अवैध सबंध कायम रखे। 7 जुलाई 2010 को मृतका जसपाल कौर सुबह साढ़े 8 बजे कोई जरूरी समान के लिए घर से बाहर गई थी। जब थोड़ी देर बाद जसपाल कौर ने वापिस आकर देखा तो रेशम सिंह व मनजीत कौर कमरे में बिस्तार पर इकट्ठे मिले। जसपाल कौर ने दोनों को ऐसी हालत में देखने पर इसका विरोध किया। जिस पर मनजीत कौर व रेशम सिंह जसपाल कौर के गले पड़ गए व मनजीत कौर ने कहा कि इसका आज झंझट ही निपटा देते है। जिस पर मनजीत कौर ने जसपाल कौर की बाजु पकड़ ली व रेशम सिंह ने मिट्टी के तेल जसपाल कौर पर डालकर आग लगा दी, मौके पर दोनों भाग गए। उसके बाद जसपाल कौर को सिविल अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया। जहां पुलिस ने जसपाल कौर का ब्यान लिखकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जसपाल कौर की हालत नाजुक होती देख चंडीगढ़ रैफर कर दिया। जहां पी.जी.आई.चंडीगढ़ में उसका इलाज चला। मरने से पहले सी.आर.के.बेरी जे.एम.आई.सी.बरनाला ने भी जसपाल कौर का ब्यान लिखा।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|