केवल आध्यात्मिक ज्ञान ही ऐसा हे, जो हमारे दुः खो को सदा के लिए नष्ट कर सकता है। - स्वामी विवेकानंद



खेल दुनिया

आज कौन होगें आमने- सामने आईपीएल में
04/18/2013 12:07PM

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे संस्करण में गुरुवार को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर होने वाले 24वें मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। सुपरकिंग्स ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं, जिसमें दो में जीत और दो मुकाबलो में उसे हार नसीब हुई है। सुपरकिंग्स को अपने घर में खेले गए पिछले मुकाबले में पुणे वॉरियर्स से हार का सामना करना पड़ा था। अंक तालिका में सुपर किंग्स सातवें स्थान पर है। इस संस्करण में डेयरडेविल्स का अब तक का सफर निराशाजनक रहा है। पांच मैच खेल चुकी डेयरडेविल्स को अभी भी अपनी जीत का खाता खुलने का इंतजार है। मगंलवार को रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में डेयरडेविल्स को सुपर ओवर में हार झेलनी पड़ी। आईपीएल की शुरुआत से पहले खिताब की प्रबल दावेदारों में शामिल डेयरडेविल्स के गेंदबाज हो या बल्लेबाज, दोनों ने अब तक हुए मुकाबलों में खराब प्रदर्शन कर अपने प्रशंसकों को काफी निराश किया है। वीरेंद्र सहवाग, डेविड वार्नर, माहेला जयवर्धने और उन्मुक्त चंद, सभी बल्लेबाज टीम और दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकामयाब साबित हुए हैं। सहवाग ने अब तक दो मैचों खेले हैं, दोनों में विफल रहे हैं। वार्नर ने हालांकि दो अर्धशतक लगाए थे, लेकिन वह भी अपनी टीम को जीत दिला नहीं सके। दूसरी ओर, दो बार की चैम्पियन और टूर्नामेंट जीतने की सबसे प्रबल दावेदार सुपर किंग्स का अब तक का सफर मिलाजुला रहा है। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली इस टीम की सबसे बड़ी ताकत है इसके हरफनमौला खिलाड़ी। रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो और एलबी मोर्कल, ये वो नाम है जो किसी भी टीम के जबड़े से जीत छीनने का माद्दा रखते हैं। टीम में केवल डिर्क नैन्स इकलौते खिलाड़ी हैं जो बल्लेबाजी नहीं करते हैं। डेयरडेविल्स को यह मैच जीतने के लिए कुछ खास करना होगा, तभी शायद वह अपनी हार का सिलसिला तोड़ सके।

default

Designed & Developed By k7 news