प्रमुख ख़बरेंशादी 4 माह पहले और 8 माह का बच्चा!04/20/2013 12:05PM
कैंथल शहर के एक नजदीकी गांव की एक महिला की शादी को 4 माह हुए हैं और उसके पेट में 8 माह का बच्चा पलने की बात सामने आई है। जब इसकी भनक लडकी के परिजनों को लगी। तो लडकी के घरवालों ने उसके पति व ससुराल वालों को बिना बताए आनन-फानन में उसकी डिलीवरी करवाने की सोच ली। इसकी भनम महिला के ससुराल वालों को लगी तो वे भी अस्पताल पहुंच गए और अस्पताल में हंगाम शुरू कर दिया। इस लडकी के ससुराल वाले डॉक्टर से उलझ गए। गौरतलब है कि शहर के एक नजदीकी गांव की युवती की शादी लगभग 4 माह पहले पिहोवा के निकट के एक गांव में हुई थी। जानकारी के अनुसार युवती शादी के समय ही गर्भवती थी लेकिन इसकी भनक लडकी ससुराल वालों को बिल्कुल नहीं लगने दी। युवती शादी के कुछ दिन बाद अपने मायके आई और अपने परिजनों को पूरी कहानी सुनाई। परिजन युवती को लेकर कैथल पहुंचे और उसका अल्ट्रासाऊंड करवाया। अल्ट्रासाऊंड में महिला के पेट में करीब 7-8 माह का एक बच्चा पाया गया। यह देख परिजन हैरान व परेशान हो गए क्योंकि युवती की शादी को सिर्फ 4 माह ही हुए थे। इसके बाद युवती को परिजन अम्बाला रोड स्थित एक अस्पताल में ले गए लेकिन चिकित्सक ने स्थिति को देखते हुए सामान्य डिलीवरी से इंकार कर दिया और महिला के आप्रेशन से डिलीवरी की गई जिसमें बच्चे की मौत हो गई। इस की भनक लडकी के ससुराल वालों को लगी तो वे उन्हें ढूंढते-ढूंढते अस्पताल पहुंच गए। जब उन्हें पूरे मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने अस्पताल में हंगामा खडा कर दिया। इस दौरान इन लोगों ने चिकित्सक पर भी गंभीर आरोप लगाए। हंगामा बढता देख चिकित्सक ने पुलिस को सूचना दे दी। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। उधर चिकित्सक का कहना है कि इसमें उनका कोई दोष नहीं है। उन्हें लडकी की शादी कब हुई इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। आपे्रशन से पहले उन्होंने लडकी के माता-पिता की इजाजत ली थी। यह मामला लडकी व लडकों वालों के बीच का है।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|