प्रमुख ख़बरेंकुल्हाड़ी से दादी व चाचा की हत्या04/20/2013 11:40AM
श्रीगंगानगर। अशोकनगर बी में हनुमान मंदिर के पास शुक्रवार अपराह्न एक युवक ने घरेलू कलह के बाद तैश में आकर कुल्हाड़ी के वार से दादी व चाचा की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार अशोकनगर-बी में 75 वष्ाीüय राजबाला अपने बेटे राजू व एक दूसरे पुत्र के बेटे अशोक के साथ रहती थी। दिन में दो से तीन बजे के बीच तीनों में किसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि अशोक ने घर में ही रखी कुल्हाड़ी से दादी व चाचा की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह कुल्हाड़ी वहीं छोड़ भाग निकला। गली में उसे भागते देख मोहल्लेवासियों को शक हुआ और वे उसके घर पहुंचे, जहां आंगन में राजबाला व राजू का शव पड़ा था। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। शाम सात बजे पुलिस ने अशोक को उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि अशोक (24) मकान में पिता का हिस्सा मांगने के लिए दादी व चाचा से झगड़ा करता था। इसी बात पर तीनों में शुक्रवार को विवाद हो गया। तैश में आए अशोक ने दादी राजबाला और चाचा राजू के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|