प्रमुख ख़बरेंमंत्री शाह ने इस्तीफे का ठीकरा फोड़ा मीडिया पर04/19/2013 02:30PM
भोपाल।। मध्य प्रदेश के आदिमजाति कल्याण मंत्री विजय शाह ने महिलाओं विशेषकर मुख्यमंत्री की पत्नी पर हाल ही झाबुआ में की अपनी कथित द्विअर्थी अभद्र टिप्पणी की वजह से दिए गए इस्तीफे का ठीकरा मीडिया पर फोड़ा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को अपने इस्तीफे के पत्र में मंत्री शाह ने लिखा है कि गत 13 अप्रैल को झाबुआ में आयोजित आदिवासी छात्र छात्राओं के सम्मेलन में उनके भाषणों के कुछ अंश तोड़-मरोड़ कर मीडिया द्वारा प्रस्तुत किए गए हैं, जिन्हें देखकर एवं सुनकर वह सिर्फ अचंभित ही नहीं, शर्मसार भी हैं।
|
|
Copyright © 2022 K7 News
|
Designed & Developed By k7 news
|